सिंघिया प्रखंड में डॉ. धर्मेश रंजन (अंकुर) का जनसंपर्क अभियान, विभिन्न वर्गों से की मुलाकात
सिंघिया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भावी प्रत्याशी डॉ. धर्मेश रंजन (अंकुर) ने आज सिंघिया प्रखंड क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों से मुलाकात कर स्थानीय मुद्दों पर संवाद किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान विद्या वाटिका पब्लिक स्कूल, न्यू होली मिशन पब्लिक स्कूल, विवेकानंद एंग्लो वैदिक स्कूल समेत प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों का दौरा किया गया। इसके अतिरिक्त कुमार गंगानन्द एकेडमी एवं डिग्री कॉलेज, सिंघिया में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों से संवाद किया।
इस दौरान डॉ. रंजन ने शिक्षा, युवाओं के रोजगार, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अधिकार, परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर अपनी प्राथमिकताओं को सामने रखा।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षा एवं स्नातक समुदाय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और क्षेत्र के विकास से संबंधित विषयों को उचित मंच तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान विभिन्न पंचायतों एवं सामाजिक वर्गों से मिले संवाद और सुझावों को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया।
सिंघिया प्रखंड में दिनभर चले इस जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में उनकी सक्रिय मौजूदगी देखने को मिली।

Total Users : 10218190
Views Today : 4641