खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने के मामले में दूसरी गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी के सहयोगी को पुलिस ने भेजा जेल
बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपी कुंदन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
बताया गया है कि 29 अक्टूबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक द्वारा साड़ी पहनी हुई महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने की घटना दिखाई दे रही थी। इस मामले में पीड़ित महिला के आवेदन के आधार पर खानपुर थाना कांड संख्या 243/26 दर्ज किया गया था।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए खानपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी कुंदन कुमार (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, 31 अक्टूबर को पुलिस ने उसके सहयोगी एवं नामजद अभियुक्त सौरभ कुमार उर्फ सुगरी, पिता रामाशीष शर्मा, निवासी मसीना, थाना खानपुर, जिला समस्तीपुर को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों तथा वीडियो वायरल करने वाले अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
P News | समस्तीपुर

Total Users : 10299702
Views Today : 3112