Explore

Search

September 16, 2026 10:11 am

Kaimur News: कुदरा में शराब पार्टी पर पुलिस रेड, पथराव-फायरिंग | 13 Arrested, Road Jam 6 Hours

 

Kaimur News: कुदरा में शराब पार्टी पर पुलिस रेड, पथराव-फायरिंग | 13 Arrested, Road Jam 6 Hours

Bihar Crime Breaking: कैमूर के कुदरा में शराब पार्टी पर पुलिस रेड, पथराव-फायरिंग के बाद बवाल | 13 गिरफ्तार, 28 नामजद

बिहार के कैमूर जिले के कुदरा नगर पंचायत क्षेत्र में बेल पर छूटे एक व्यक्ति के स्वागत में चल रही कथित शराब पार्टी का अंत गोलीबारी और हिंसा में हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक व्यक्ति को गोली लगी है, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं।
???? क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, करीब 15 दिन पहले गिरफ्तार व्यक्ति के बेल पर बाहर आने की खुशी में नर्तकियों का डांस और शराब पार्टी चल रही थी। सत्यापन के बाद थाना प्रभारी टीम के साथ पहुंचे, जहां भीड़ ने पथराव और फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

6 घंटे से ज्यादा सड़क जाम

घटना के विरोध में कझार घाट टोला (वार्ड 8) के पास सैकड़ों ग्रामीणों ने बांस-बल्ली लगाकर मुख्य सड़क जाम कर दी। कई मालवाहक और यात्री वाहन फंसे रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घरों में घुसकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों से मारपीट की तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

प्रशासन की अपील

 

मोहनिया की एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी और डीएसपी प्रदीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर जाम हटाने की अपील की। प्रशासन ने विधि-सम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अब तक की कार्रवाई

28 नामजद और 50 अज्ञात पर मामला दर्ज
13 गिरफ्तार
गोली से घायल व्यक्ति का बयान दर्ज
मामले की जांच जारी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!