Explore

Search

September 16, 2026 12:21 am

Samastipur Police Big Action: देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार | Mufassil Thana Arms Act Case

Samastipur Police Big Action: देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार | Mufassil Thana Arms Act Case

समस्तीपुर, बिहार | क्राइम रिपोर्ट

समस्तीपुर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुफ्फसिल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित कुमार मिश्रा, पिता विनोद मिश्रा, निवासी ग्राम पोखरेड़ा, थाना मुफ्फसिल, जिला समस्तीपुर के रूप में की गई है।

गुप्त सूचना पर छापेमारी
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपी को 01 देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
समस्तीपुर पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध हथियार और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!