Explore

Search

July 29, 2026 10:34 am

Samastipur Police Big Action: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Samastipur Police Big Action: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर, बिहार | क्राइम न्यूज
समस्तीपुर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुफ्फसिल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस ने छापेमारी कर 2आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में –

भोला सहनी, पिता अशोक सहनी, निवासी ग्राम सिलौत, थाना मुफ्फसिल

ब्रजेश कुमार उर्फ बिल्ला, पिता मोदी सहनी उर्फ विनोद चौधरी, निवासी ग्राम शिवनंदनपुर, थाना कल्याणपुर
शामिल हैं।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
मुफ्फसिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध हथियार से जुड़े मामले में सक्रिय हैं। सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

न्यायिक प्रक्रिया जारी
गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।
समस्तीपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!