Explore

Search

March 2, 2026 5:00 am

दरभंगा में ‘माय छोटा स्कूल’ का भव्य वार्षिकोत्सव, 2500+ ब्रांच वाले दिल्ली फ्रेंचाइजी स्कूल में बच्चों ने बिखेरा जलवा

दरभंगा में ‘माय छोटा स्कूल’ का भव्य वार्षिकोत्सव, 2500+ ब्रांच वाले दिल्ली फ्रेंचाइजी स्कूल में बच्चों ने बिखेरा जलवा

दरभंगा में ‘माय छोटा स्कूल’ का रंगारंग वार्षिकोत्सव, नन्हे कलाकारों ने जीता दिल
बिहार के दरभंगा जिले के आजमनगर, टीचर्स कॉलोनी स्थित My Chhota School का भव्य वार्षिकोत्सव समारोह स्कूल परिसर में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। दिल्ली से फ्रेंचाइजी प्राप्त इस प्रतिष्ठित प्ले स्कूल के कार्यक्रम में 100 से अधिक नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ और समापन राष्ट्रगान से किया गया। अतिथियों का स्वागत मिथिला पेंटिंग युक्त पाग, चादर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन कीर्ति कुमारी ने किया।
शिक्षा विशेषज्ञों ने बताई प्ले स्कूल की अहम भूमिका
कार्यक्रम में दरभंगा जिला मेंटर डॉ. आर.एन. चौरसिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में Bachpan Play School टावर, दरभंगा की निर्देशिका मीनाक्षी अग्रवाल शामिल हुईं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में Narayan’s My Play School की निर्देशिका डॉ. अंजू कुमारी उपस्थित रहीं।
डॉ. अंजू कुमारी ने कहा कि छोटे बच्चे सबसे पहले अपनी मां से सीखते हैं, लेकिन प्ले स्कूल उन्हें शैक्षणिक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक रूप से मजबूत आधार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सर्वांगीण विकास के लिए प्ले स्कूल की भूमिका अनिवार्य हो गई है।
मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि प्ले स्कूल बच्चों की मजबूत नींव तैयार करता है। वार्षिकोत्सव साल भर की मेहनत का प्रदर्शन होता है, जहां बच्चों की छिपी प्रतिभाएं सामने आती हैं।
3 वर्षों में संघर्ष से सफलता तक का सफर
स्कूल की प्रिंसिपल कनक प्रभा ने स्वागत भाषण में कहा कि “बच्चे गीली मिट्टी की तरह होते हैं, जिन्हें सही मार्गदर्शन से बेहतरीन स्वरूप दिया जा सकता है।” उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि तीन वर्षों के संघर्ष के बाद आज स्कूल लगातार प्रगति कर रहा है।
निदेशक अजय कुमार ने बताया कि शून्य बच्चों से शुरू हुए इस स्कूल में आज 40 से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं और अभिभावकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।
2500 से अधिक शाखाओं वाला तेजी से बढ़ता नेटवर्क
डॉ. आर.एन. चौरसिया ने बताया कि माय छोटा स्कूल की दरभंगा में 6 शाखाएं तथा पूरे भारत में 2500 से अधिक ब्रांच संचालित हो रही हैं। यह देश के सबसे तेजी से बढ़ते प्ले स्कूल नेटवर्क में शामिल है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को क्वालिटी समय दें, क्योंकि बचपन में किया गया निवेश जीवनभर का आधार बनता है।
नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। अनन्या के नेतृत्व में झिझिया डांस, अनुष्का के नेतृत्व में “हर हर महादेव” प्रस्तुति, दिशा के नेतृत्व में “नैनो वाले” सहित आरूषी, अयांशी, स्वरा, प्रज्ञान, तन्वी, अन्वी, कोमल, ऋचा, अनिका, रचिता, पलक केजरीवाल समेत कई बच्चों ने आकर्षक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!