Explore

Search

June 15, 2026 6:20 pm

Nalanda Patna News: Bihar Police ने 132.68 ग्राम सोना और 23 लाख रुपये के साथ 8 चोरों को गिरफ्तार

Nalanda Patna News: Bihar Police ने 132.68 ग्राम सोना और 23 लाख रुपये के साथ 8 चोरों को गिरफ्तार

 

नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र में 26 फरवरी 2026 को अविनाश कुमार के घर चोरी की घटना के बाद

Bihar Police ने त्वरित और सफल कार्रवाई करते हुए 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई संपत्ति में 132.68 ग्राम सोना, 23 लाख 39 हजार रुपए नगद और अन्य सामान शामिल हैं।
जांच के दौरान चोरी करने वाले कुख्यात चोर आदित्य कुमार उर्फ चिकारा (उम्र 25 वर्ष) की पहचान की गई। उसे 08 मार्च 2026 को पटना सिटी बाईपास स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा रोहित शर्मा, रौशन कुमार, रजत खत्री, कपिल कुमार, साविता देवी और वर्षा कुमारी को भी घटना और चोरी की सामग्री छुपाने में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बरामद किए गए सामान में गलाया हुआ सोना, नगद राशि, बिना नम्बर की KTM मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल किया गया गोदरेज तोड़ने वाला औजार तथा 2 पेचकश शामिल हैं। आदित्य कुमार उर्फ चिकारा पूर्व में कई थानों से जेल जा चुका है और उसके द्वारा कई अन्य चोरी के मामले भी दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी से इलाके में कानून-व्यवस्था पर पुलिस की सख्ती और प्रभावी कार्यवाही का संदेश गया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!