Explore

Search

September 16, 2026 4:57 pm

समस्तीपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

समस्तीपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों घायलों को मुसरीघरारी थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा निधि इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर लेकर पहुंचीं। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में एक की पहचान मुसरीघरारी निवासी रहीस कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मुसरीघरारी में एक मोटरसाइकिल गैरेज में काम करता था और ग्राहक की KTM बाइक लेकर पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।

वहीं, दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पहचान के लिए शव को सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!