Explore

Search

September 15, 2026 10:33 pm

समस्तीपुर के नरसिंहा चौक पर ‘सुनैना पेट्रोलियम’ पेट्रोल पंप का उद्घाटन, दर्जनों गांवों को राहत

 

समस्तीपुर के नरसिंहा चौक पर ‘सुनैना पेट्रोलियम’ पेट्रोल पंप का उद्घाटन, दर्जनों गांवों को राहत

 

नरसिंहा चौक के पास ‘सुनैना पेट्रोलियम’ पेट्रोल पंप का शुभारंभ, आसपास के दर्जनों गांवों को मिलेगी सुविधा
समस्तीपुर/शिवाजीनगर: शिवाजीनगर प्रखंड के डुमरा मोहन पंचायत स्थित नरसिंहा चौक के समीप मंगलवार को सुनैना पेट्रोलियम पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसे गजेंद्र नारायण झा ने संपन्न कराया। इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में उर्मिला सिन्हा, आलोक कुमार सिंह, नाजिश प्रवीण, रवींद्र कुमार, रामजन्म सिंह, सुनैना देवी, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, सेल्स मैनेजर पीयूष कुमार खेतान तथा पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत पाग, चादर, माला और बुके देकर किया गया।
दर्जनों गांवों को मिलेगी बड़ी सुविधा
वक्ताओं ने कहा कि इस पेट्रोल पंप के शुरू होने से प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए दूर-दराज के पेट्रोल पंपों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
इससे स्थानीय स्तर पर आवागमन, कृषि कार्य और व्यापारिक गतिविधियों में भी आसानी होगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पुष्कर कुमार सिंह, शिक्षक पारसनाथ महाराज, संजीव कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह, कमलदेव पासवान, राजाराम पासवान, अर्जुन यादव, राजन कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!