बड़ी खबर :बिहार STF ने 25हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार
खगड़िया का 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी अक्षय कुमार गिरफ्तार, बिहार STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चीफ एडिटर कृष्ण कुमार संजय
बिहार Bihar Police को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार एसटीएफ और खगड़िया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खगड़िया जिले के 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई चौथम थाना कांड संख्या 273/25 के तहत की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जमुई जिले के सिकंदरा चौक में छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा।
बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ चौथम थाना में हत्या सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता माना जा रहा है।






Total Users : 10071988
Views Today : 1575