Explore

Search

September 17, 2026 1:09 am

Samastipur News: मुख्यमंत्री परिवहन योजना से सालेपुर स्कूल के बच्चों का दरभंगा एजुकेशनल टूर

सालेपुर स्कूल के बच्चों को मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए किया गया रवाना

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेपुर के स्कूली बच्चों को मुख्यमंत्री परिवहन योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण के लिए मंगलवार को बस द्वारा रवाना किया गया। इस भ्रमण के दौरान बच्चों को दरभंगा यूनिवर्सिटी, राज मैदान और म्यूजियम दिखाया जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार महतो ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों के मानसिक विकास में वृद्धि होती है और उन्हें किताबों के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से बच्चों में नई चीजें सीखने की रुचि बढ़ती है।
विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!