Explore

Search

September 17, 2026 12:13 am

बीरपुर के अनिल ठाकुर एक हफ्ते से लापता, परिवार बेहाल – जानकारी देने पर 10 हजार इनाम

बीरपुर के अनिल ठाकुर एक हफ्ते से लापता, परिवार बेहाल – जानकारी देने पर 10 हजार इनाम

बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीरपुर गांव के रहने वाले अनिल ठाकुर पिछले एक सप्ताह से लापता हैं। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार में चिंता और मायूसी का माहौल बना हुआ है।
इस संबंध में अनिल ठाकुर के छोटे भाई सुनील ठाकुर ने हसनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को उनके बड़े भाई अनिल ठाकुर साइकिल से घर से बाजार फल खरीदने के लिए निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। जानकारी के अनुसार, उन्होंने रास्ते में एक दुकानदार को 300 रुपये दिए और फिर स्टेशन की ओर चले गए, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।
परिजनों ने बताया कि अनिल ठाकुर के लापता होने के बाद से उनके पुत्र और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी अनिल ठाकुर के बारे में कोई जानकारी मिले तो दिए गए मोबाइल नंबर 6201120144 और 9341960031 पर सूचना दें।
परिवार ने यह भी घोषणा की है कि सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!