Explore

Search

April 8, 2026 12:07 am

हसनपुर बाजार के ब्लॉक रोड में राधा कृष्ण मंदिर के पास न्यू ओपोलो क्लिनिक में चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया

हसनपुर बाजार के ब्लॉक रोड में राधा कृष्ण मंदिर के पास न्यू ओपोलो क्लिनिक में चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया

 

हसनपुर बाजार के ब्लॉक रोड में राधा कृष्ण मंदिर के पास न्यू ओपोलो क्लिनिक में चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया!अंबिका मेमोरियल ट्रस्ट पटना के द्वारा संचालित इस चिकित्सा शिविर का स्थानीय विधायक राज कुमार राय ने फीता काट कर किया! कार्य क्रम में  डॉ मदन सिंह ने विधायक को मिथिला परंपराओं के अनुरूप फूल माला एवं चादर से सम्मानित किया!जबकि विधायक ने  डॉ विजय कुमार को फूल माला एवं चादर से सम्मानित किया!राजकुमार राय ने चिकित्सा शिविर  आयोजकों के सोच एवं पहल की कोटि कोटि प्रशंसा किया!विधायक ने आई जी आई  एम एस पटना  के पूर्व रजिस्ट्रार  डॉ विजय कुमार के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की जम कर सराहना किया! कार्यक्रम का संचालन भाजपा के संजय सिंह लल्लू ने किया!आगत अतिथियों का स्वागत चंदन कुमार सिंह ने किया जबकि अस्पताल की के भविष्य पर डॉ काजल सिंह ने बिस्तार पूर्वक चर्चा किया! डॉ काजल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यहां चिकित्सा सेवा भाव से प्रदान किया जाएगा! पैरामेडिकल कर्मचारियों को बिट्टू जी ने कलम एवं डायरी दे कर सम्मानित किया! कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रामचंद्र जी , मुखिया प्रतिनिधि शिवचंद्र यादव, जदयू नेता विजय यादव, संजीव कुशवाहा, चन्द्रबलि सिंह, भाजपा नेता जगजीत सिंह, पप्पू राय, पिंकी सिंह, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे!कैंप में तकरीबन एक सौ से ज्यादा लोगों का मार्गदर्शन किया गया!

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!