Explore

Search

June 19, 2026 7:49 pm

सिंघिया में वाहन चेकिंग के दौरान शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक नशेड़ी भी धराया

सिंघिया में वाहन चेकिंग के दौरान शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, एक नशेड़ी भी धराया

 

 

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में शनिवार की रात विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। कोल्हुआघाट स्थित दुर्गा मंदिर के पास बांध पर चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान नितीश कुमार (पिता- रामचंद्र महतो) एवं ब्रजेश कुमार महतो (पिता- राम सखा महतो), दोनों निवासी ग्राम जगन्नाथपुर, थाना हसनपुर, जिला समस्तीपुर के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से कुल 8.875 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं, इसी दौरान एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान बिजय कुमार सिंघिया नगर पंचायत, थाना सिंघिया के रूप में हुई है। जांच के बाद उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस पूरे मामले की पुष्टि सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार वाहन चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!