Explore

Search

September 17, 2026 12:33 am

सिंघिया में जमकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

सिंघिया में जमकर हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के डुमरा ग्राम में आज सोमवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 6लोग घायल हो गया जिसे परिजनों ने इलाज करवाने हेतु सिंघिया पीएचसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट करवाया है उक्त घायल व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के डुमरा ग्राम के राम चंदर साहू उसके पुत्र संतोष साहू और पत्नी रेखा देवी दूसरे पक्ष से चलीतर साहू उसकी पत्नी रेणु देवी और राम शगुन साहू के पत्नी संजीता देवी के रूप में किया गया है ।मारपीट का कारण 3 कट्टा जमीन को लेकर बताया गया है।घायल रेनू देवी ने बताई कि इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी किया गया मगर वे लोग नहीं माने वही दूसरे पक्ष से घायल व्यक्ति संतोष कुमार ने आरोप लगा रहा है कि मेरे हिस्सा की जमीन को जबरन कब्जा कर लिया है ।इस घटना के बारे में पूछे जाने पर सिंघिया थाने के थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट करने की घटना की जानकारी मिली है जांच पड़ताल किया जा रहा है आवेदन देने पर विधि संवत कारवाई की जाएगी

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!