सिंघिया एसएच-88 पर भीषण बाइक हादसा, 4 घायल डीएमसीएच रेफर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया-रोसरा मुख्य सड़क मार्ग एसएच-88 पर अगरौल गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में दो पुरुष और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में भर्ती कराया गया।
घायलों की पहचान उसरी गांव निवासी राम सेवक पंडित के पुत्र चंदन पंडित तथा बेगूसराय जिले के गौरीडीह ग्राम के दुलारचंद महतो के पुत्र अनिल महतो और उनके पुत्र राकेश कुमार एवं रौशन कुमार के रूप में की गई है। बताया गया कि अनिल महतो गौरीडीह से अपने दोनों पुत्र के साथ ससुराल महाराजपुर जा रहे थे, जबकि चंदन पंडित सिवैया गांव अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान अगरौल के पास दोनों बाइक की टक्कर हो गई।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टर मोसेस के ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया है

Total Users : 10218255
Views Today : 4862