सिंघिया प्रखंड के दो पंचायतों में 2 जून को लगेगा “सहयोग शिविर”, बीडीओ ने लिया तैयारियों का जायजा
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज विष्णुपुर डीहा एवं विष्णुपुर क्योटहर में आगामी 2 जून 2026 (मंगलवार) को “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाएगा। प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के समाधान को लेकर यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत राज विष्णुपुर डीहा में पंचायत सरकार भवन, विष्णुपुर डीहा में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शिविर लगाया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत राज विष्णुपुर क्योटहर में पंचायत कार्यालय सह मनरेगा भवन परहट में दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सहयोग शिविर आयोजित होगा।
शिविर की तैयारियों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंघिया विवेक रंजन ने दोनों पंचायतों के शिविर स्थलों का आज गुरुवार को निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित शिकायत, समस्या एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया जा रहा है।
उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि शिविर से पूर्व अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए। इसके तहत दोनों पंचायतों में लाउडस्पीकर एवं माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है, ताकि ग्रामीण समय रहते पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा कर अपनी समस्याओं को शिविर में रख सकें।






Total Users : 10100944
Views Today : 1306