सिंघिया के नवनीत ने घर से ऑनलाइन तैयारी कर बिहार पुलिस में पाई सफलता
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत विष्णुपुर डीहा गांव निवासी शंभू सिंह उर्फ शंभू लेखनी के बड़े पुत्र नवनीत कुमार ने घर पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करते हुए बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नवनीत ने 100 अंकों में 90 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार समेत पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।
बताया गया कि नवनीत ने बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान के घर से ही ऑनलाइन माध्यम से तैयारी की और कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता प्राप्त की। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। नवनीत की इस उपलब्धि पर उनके पिता शंभू लेखनी ने खुशी जताते हुए कहा कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
वहीं ग्रामीण सौरभ कुमार सिंह, अधिवक्ता राम मनुज सिंह, मोती राम, अवधेश सिंह, पूर्व मुखिया बृजेंद्र सिंह मुरारी समेत कई लोगों ने नवनीत को शुभकामनाएं देते हुए अन्य युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही है।






Total Users : 10100943
Views Today : 1305