Explore

Search

July 5, 2026 12:26 am

विवाश्री ‘मिसेज़ बिहार’ प्रतियोगिता में सोनी गुप्ता बनीं विजेता

विवाश्री ‘मिसेज़ बिहार’ प्रतियोगिता में सोनी गुप्ता बनीं विजेता

 

नेहा डेन फर्स्ट रनर-अप, ज्योति पाठक सेकेंड रनर-अप; विजेता को 50 हजार की पुरस्कार राशि

 

पटना। राजधानी पटना स्थित पनाश कौटिल्य होटल में आयोजित भव्य विवाश्री ‘मिसेज़ बिहार’ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और मंचीय प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कड़े मुकाबले के बाद सोनी गुप्ता ने ‘मिसेज़ बिहार’ का प्रतिष्ठित क्राउन अपने नाम किया। विजेता को क्राउन के साथ ₹50,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं नेहा डेन को फर्स्ट रनर-अप और ज्योति पाठक को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया।

 

प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आईं कुल 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अलग-अलग राउंड में अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संवाद कौशल और सामाजिक दृष्टिकोण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पटना की मेयर सीता साहू ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे मंच महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सरगम कौशल (मिसेज़ वर्ल्ड 2025), शादाब शमी (एसोसिएट डायरेक्टर, NIFT), ऐश्वर्या राज (मिसेज़ बिहार 2024) तथा प्रकेश सिंह (विवाश्री डायरेक्टर) शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रस्तुति, मंच संचालन, संप्रेषण कौशल और समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया।

 

कार्यक्रम के आयोजक आइस ब्रेकर ओसियन विजन प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध प्रवीण सिन्हा ने बताया कि विवाश्री ‘मिसेज़ बिहार’ प्रतियोगिता का उद्देश्य विवाहित महिलाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक सम्मानजनक मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, सामाजिक सोच और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने का माध्यम भी है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों एवं अतिथियों ने आयोजकों की सराहना की।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!