Explore

Search

July 31, 2026 12:37 am

सॉल्वर को परीक्षा केंद्र में घुसाया, बाथरूम में मिले मिनी प्रिंटर; बिहार होमगार्ड हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा में गड़बड़ी


बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से आज होमगार्ड हवलदार इंस्ट्रक्टर के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें गड़बड़ी की बात सामने आई है।  हालांकि पुलिस, मजिस्ट्रेट और शिक्षकों की सजगता के कारण इससे जुड़े लोग पकड़े गए। पटना के शास्त्री नगर बालक उच्च विद्यालय में सेंटर था, जहां गड़बड़ी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने परीक्षा केंद्र से एक महिला और 2 पुरुष शिक्षक समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया। उनके पास से डॉक्यूमेंट्स भी मिले हैं।

नकल कराने में शामिल थे शिक्षक

जांच में सामने आया है कि परीक्षा में नकल कराने के लिए शिक्षकों की भी मिलीभगत थी। पुलिस के अनुसार हाजीपुर निवासी राहुल नाम के एक सॉल्वर को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कराया गया था। उसने बाथरूम में मिनी प्रिंटर लगाकर रखा था। उसके पास दो मोबाइल फोन थे। बाहर से मोबाइल के जरिए अभ्यर्थियों के रोल नंबर भेजे जा रहे थे, जिसके आधार पर वह छोटे-छोटे प्रिंट निकालकर संबंधित अभ्यर्थियों तक पहुंचा रहा था।

एक महिला समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Image Source : REPORTER INPUTएक महिला समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

स्कूल के एक इनविजिलेटर की भी संलिप्तता 

SDPO-2 साकेत कुमार ने बताया कि पुलिस, मजिस्ट्रेट और परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों की सतर्कता के कारण पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। जांच में स्कूल के एक इनविजिलेटर की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने मौके से दो मिनी प्रिंटर और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शास्त्री नगर थाने में केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट के आवेदन के आधार पर सभी के खिलाफ FIR हुई है। मामले की गहन जांच जारी है और सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

बिहार पुलिस सेवा अवर आयोग के द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग द्वारा अधिनायक अनुदेशक (हवलदार इंस्ट्रक्टर) का एग्जाम चल रहा था। इसी दौरान पुलिस, मजिस्ट्रेट और शिक्षकों की सजगता के कारण ये सभी पकड़े गए हैं।

वहीं, बिहार में 2024 में हुए BPSC टीचर्स भर्ती परीक्षा पेपर लीक का बड़ा खिलाड़ी पकड़ा गया है। BPSC टीचर्स भर्ती परीक्षा पेपर लीक में गिरफ्तार मास्टरमाइंड डॉक्टर मनीष के बारे में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वह 2021 बैच का MBBS डॉक्टर है

यह भी पढ़ें-

शिक्षा के मंदिर में मचा बवाल, प्रिंसिपल पर शराब पीकर अध्यापक से मारपीट और गाली गलौज का आरोप, वीडियो वायरल





Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!