Explore

Search

September 15, 2026 10:33 pm

23 शिक्षक तैनात, फिर भी छात्रों को नहीं मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा!

23 शिक्षक तैनात, फिर भी छात्रों को नहीं मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा!

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत जहांगीरपुर पंचायत के लगमा स्थित पीएमश्री हाई स्कूल में पर्याप्त संख्या में शिक्षक होने के बावजूद छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिलने का मामला सामने आया है। इसे लेकर स्थानीय ग्रामीण सत्यम कुमार सिंह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मनोज झा को लिखित शिकायत सौंपकर जांच की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में कुल 23 शिक्षक पदस्थापित हैं, इसके बावजूद नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई नहीं हो रही है। साथ ही, विद्यालय का रूटिंग चार्ट भी मांगने पर उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में भी नाराजगी है।
इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा ने बताया कि उन्हें लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी और यदि जांच में शिक्षकों की लापरवाही या शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!