Explore

Search

August 11, 2026 4:39 pm

एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाई गांव की सड़क, प्रसूता को ट्रैक्टर से ले गए अस्पताल, रास्ते में हुई मौत


बिहार के बगहा के रामनगर से एक बार फिर बदहाल सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत सामने आई है। यहां प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक प्रसूता को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल सकी। सड़क की खराब स्थिति के चलते 22 वर्षीय सुमन देवी की प्रसव पीड़ा के दौरान ट्रैक्टर के जरिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के बीच उसकी मौत हो गई। इस घटना ने इलाके में सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सड़क नहीं होने के कारण ट्रैक्टर से ले जाना पड़ा अस्पताल 

बगहा के रामनगर, गोबरहिया थाना क्षेत्र के सिंगड़हवा दोन की 22 वर्षीय सुमन देवी की प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गांव में सड़क नहीं होने के कारण परिजनों को ट्रैक्टर से उसे हरनाटांड़ पीएचसी ले जाना पड़ा, लेकिन रास्ते में हरहा नदी में ट्रैक्टर फंस गया। काफी देर तक महिला को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और उसकी मौत हो गई।

नदी में फंस गया ट्रैक्टर

सिंगड़हवा दोन निवासी प्रकाश उरांव की 22 वर्षीय पुत्री सुमन देवी को रविवार शाम तेज प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे इलाज के लिए हरनाटांड़ पीएचसी ले जाने के लिए निकले, लेकिन गांव से बाहर निकलने का पक्का रास्ता नहीं होने के कारण ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। हरहा नदी में ट्रैक्टर फंस जाने से अस्पताल पहुंचने में देरी हुई। इसी दौरान सुमन की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

आए दिन करना पड़ता है इन मुश्किलों का सामना

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और सुगम स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में यहां बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को आए दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सुमन की मौत ने एक बार फिर इस इलाके की बदहाल आवागमन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बगहा से अमित कुमार की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें-

मधुबनी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, 3 महिला को रौंदा, तीनों की मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम

मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, दरोगा समेत 3 को रौंदा; BMP जवान की मौत

 





Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!