Explore

Search

August 20, 2026 4:43 pm

सत्ता में सरकार, फिर भी नहीं हुआ काम: बीजेपी नेता को दाखिल-खारिज के लिए एसडीओ से लगानी पड़ी गुहार

सत्ता में सरकार, फिर भी नहीं हुआ काम: बीजेपी नेता को दाखिल-खारिज के लिए एसडीओ से लगानी पड़ी गुहार

 

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थान क्षेत्र में इन दिनों पुरानी कहावत “अपनों ने लूट लिया, गैरों में कहां दम था” चरितार्थ होती नजर आ रही है। बिहार और केंद्र में अपनी पार्टी की सरकार होने के बावजूद एक बीजेपी नेता को भी अंचल कार्यालय से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के पास शिकायत लेकर जाना पड़ा।

सिंघिया निवासी अंकित कुमार बिट्टू, जिन्हें बीजेपी के प्रभावशाली नेताओं में स्थान रखने वाला तथा रोसड़ा विधायक बीरेंद्र कुमार का करीबी बताया जाता है, ने रोसड़ा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी जमीन के सभी आवश्यक कागजात के साथ दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन सिंघिया की अंचलाधिकारी मोनी कुमारी द्वारा उनका आवेदन अस्वीकृत कर दिया गया।

अंकित कुमार बिट्टू का आरोप है कि उन्हें सिंघिया अंचल कार्यालय के बजाय सीतामढ़ी जाने का निर्देश दिया गया। उनका कहना है कि जिस खतियान में उनकी जमीन दर्ज है, उसी खतियान में दूसरे व्यक्ति का दाखिल-खारिज का कार्य किया गया है, जबकि उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया।

मामले को लेकर उन्होंने एसडीओ संदीप कुमार से शिकायत कर उचित जांच और कार्रवाई की मांग की है। मौके पर अंचधिकारी मोनी कुमारी भी मौजूद थी इस समस्या पर एसडीओ ने नाराजगी व्यक्त कर आगे की कार्रवाई का भरोसा दिया है

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!