रोसड़ा डीएसपी ने पंचायत सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने को लेकर लोगों को किया जागरूक
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया पहुंचे रोसड़ा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) संजय कुमार सिन्हा ने लोगों को पंचायत सहयोग पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पुलिस से संबंधित अथवा अन्य किसी समस्या को लेकर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करते समय आवेदक अपना नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करें।
डीएसपी ने कहा कि कई लोग पोर्टल पर अपनी शिकायत तो दर्ज कर देते हैं, लेकिन नाम, पता और मोबाइल नंबर अंकित नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति में शिकायत की जांच और कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने में परेशानी होती है। इसके कारण कई बार शिकायत का निष्पादन लंबित रह जाता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि पंचायत सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते समय अपनी समस्या का स्पष्ट विवरण देने के साथ सही संपर्क जानकारी भी उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित अधिकारी जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ता से संपर्क कर सकें और समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जा सके।

Total Users : 10192515
Views Today : 584