बिहार में भैंस की DNA जांच का आदेश
गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में भैंस के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद अब डीएनए जांच तक पहुंच गया है। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने भैंस के वास्तविक मालिक की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। जांच पूरी होने तक भैंस पुलिस के कब्जे में रहेगी।
दरअसल, सेउतर निवासी सूरज यादव की भैंस लापता हो गई थी। बाद में उन्हें जानकारी मिली कि भैंस नौरंगा टोली निवासी प्रकाश मांझी के घर बंधी है। सूरज यादव ने भैंस को अपनी बताते हुए उसे घर ले लिया, जिसके बाद प्रकाश मांझी ने पुलिस में शिकायत कर भैंस पर अपना दावा किया।
विवाद बढ़ने के बाद मामला आईजी कार्यालय तक पहुंचा। पूर्व विधायक अजय यादव और हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने भी आईजी से मुलाकात कर मामले की जांच की मांग की। इसके बाद आईजी ने ग्रामीण एसपी को भैंस के वास्तविक मालिकाना हक की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराने का निर्देश दिया।
अब डीएनए जांच की रिपोर्ट से यह स्पष्ट करने की कोशिश होगी कि आखिर भैंस का वास्तविक मालिक कौन है।

Total Users : 10194662
Views Today : 2502