Explore

Search

August 26, 2026 12:08 pm

जयपुर में अभिजीत दीपके को धमकी का वीडियो वायरल, राकेश गुर्जर बोले- ‘इस बार खेल ही खत्म कर देंगे’

जयपुर में अभिजीत दीपके को धमकी का वीडियो वायरल, राकेश गुर्जर बोले- ‘इस बार खेल ही खत्म कर देंगे’

जयपुर। सरकारी स्कूल की बदहाल स्थिति को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान से शुरू हुआ विवाद अब और बढ़ता नजर आ रहा है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को जवाब देते हुए जयपुर निवासी राकेश गुर्जर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में राकेश गुर्जर ने अभिजीत दीपके को जयपुर आने की चुनौती देते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

दरअसल, जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा स्थित सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ था। CJP का आरोप है कि इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और एक कार्यकर्ता का हाथ फ्रैक्चर हो गया।

घटना के बाद CJP ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर वह जयपुर पहुंचकर आंदोलन करेंगे।

इसी के जवाब में राकेश गुर्जर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्होंने कहा कि जयपुर में जंतर-मंतर जैसा माहौल नहीं है और अभिजीत दीपके के जयपुर आने पर ‘खेल खत्म’ करने की बात कही। उन्होंने CJP कार्यकर्ताओं पर भी कई आरोप लगाए।

हालांकि, वीडियो में कही गई बातों और उसके पूरे संदर्भ की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह विवाद अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!