सिंघिया PHC प्रभारी के चैंबर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बाल-बाल बचे डॉक्टर
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सिंघिया में शुक्रवार को पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम.एम. अंसारी के चैंबर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। घटना के समय डॉक्टर कार्यालय में मौजूद थे। हालांकि, डॉक्टर की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
डॉ. एम.एम. अंसारी ने बताया कि बिजली से जुड़ी समस्या को लेकर पिछले तीन दिनों से आउटसोर्सिंग कर्मियों को इसे ठीक कराने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी बीच शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट के कारण चैंबर में आग लग गई।
समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से कार्यालय और पीएचसी प्रभारी दोनों बाल-बाल बच गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Total Users : 10196559
Views Today : 2697