Explore

Search

October 24, 2026 4:38 pm

पटना के बाढ़ में शराब में जहर देकर 4 युवकों की हत्या, प्रेम प्रसंग का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार

[ad_1]

बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब पीने से 4 युवकों की मौत हो गई। मामला 30 अगस्त का बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर ही पर्दा उठा दिया है। बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में शराब में जहर देकर चार युवकों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग बालक को निरुद्ध किया गया है।

शराब पिलाने से पहले मिलाया गया था जहर

ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि बीते दिनों बाढ़  में चार व्यक्तियों की शराब पीने के बाद संदिग्ध स्थिति में तबीयत खराब हुई थी, जिनकी बाद में मौत हो गई। जांच और पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी लाली कुमार ने स्वीकार किया कि उसने चारों युवकों को शराब पीने के लिए आमंत्रित किया था और पिलाने से पहले उसमें बाजार से खरीदा हुआ जहर मिला दिया था। घटना की आधिकारिक पुष्टि के लिए विसरा और शराब के नमूनों को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है।

बहन से प्रेम प्रसंग और तानों से था नाराज
पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक नीशू कुमार का प्रेम प्रसंग आरोपी लाली कुमार की बहन के साथ पिछले दो-ढाई वर्षों से चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। नीशू और उसके साथी अक्सर लाली को इस बात को लेकर चिढ़ाया करते थे। इसी प्रतिशोध और नाराजगी में लाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।

एसआईटी टीम का गठन
घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था, जिसमें कई थानों के थानाध्यक्ष और डीआईयू (DIU) की टीम शामिल थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी लाली कुमार, जहर की व्यवस्था में शामिल सब्जी विक्रेता रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पहले मुकदमा में गवाही देने के बाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही थी लेकिन बाद में आरोपी ने प्रेम प्रसंग को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

(रिपोर्ट-विकाश कुमार)



[ad_2]

Source link

adm_960fd5
Author: adm_960fd5

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!