Explore

Search

September 5, 2026 11:26 am

अर्राही में अमरजीत पासवान के पत्नी के साथ मारपीट किया गया अभी तक नहीं हुई कारवाई

अर्राही में अमरजीत पासवान की पत्नी के साथ मारपीट, थाने में दी लिखित शिकायत

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्राही गांव में 1सितंबर को एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता रंजन देवी, पति अमरजीत पासवान, ने सिंघिया थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

दिए गए आवेदन के अनुसार, रंजन देवी घर से निकलकर घास काटने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान गांव की सोनिया देवी, फूचों मांझी, नीतीश मांझी, गुड्डू मांझी समेत कई लोगों ने उनके साथ कथित रूप से मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद रंजन देवी ने सिंघिया थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में सिंघिया थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि महिला की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद नियमानुसार विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामले में दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद की स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!