देश का भविष्य स्कूल की कक्षाओं से तय होता है – श्री मोहन
हरि मोहन झा स्मृति पर “शिक्षा स्वास्थ्य” विषय पर प्रतियोगिता आयोजित
निबंधन,कविता और पेंटिंग के माध्यम से छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
मधुबनी/झंझारपुर : जाने-माने बैंक अधिकारी, शिक्षाविद और समाजसेवी हरि मोहन झा की पहली पुण्यतिथि के मौके पर, मैथिली फिल्म अकादमी,दरभंगा के तत्वावधान में उच्च माध्यमिक विद्यालय, रैयाम (पश्चिम) में “शिक्षा और स्वास्थ्य” पर निबंध लेखन,कविता लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम के मुख्य विषयों में प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण में लोक पर्व ‘छठ’ की भूमिका,हमारे दैनिक जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का महत्व,बीमारी-मुक्त पंचायत के लिए जलजनित बीमारियों से निपटने के प्रयास और सामाजिक विकास में लैंगिक समानता की भूमिका शामिल थी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न प्रकाशनों में अमूल्य योग्यदान देने वाले शिक्षाविद व कार्मिक विभाग से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी श्री मोहन झा,अतिथियों में आनंद मोहन झा, प्रिया नंदनी, चांदनी एस. मिश्रा और अभिषेक,दयाकांत शामिल थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रचार्य प्रेम कुमार कर्ण ने की,जबकि मैथिली फिल्म अकादमी के संयोजक शशि मोहन भारद्वाज ने आरम्भ में विषय प्रवेश कराते हुए विषय को रखा और सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया। वही स्कूल की शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।जब कि संचालन सुनील कुमार ने किया।वही शिक्षिका मिनाक्षी कुमारी,अनुप्रिया, शिक्षक सुनील कुमार और दिव्येश शुक्ला ने मूल्यांकन व कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका निभाया।
प्रथम सत्र में छात्रों ने बड़े उत्साह और कौशल के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी अभिव्यक्ति, रचनात्मकता और सच्ची सोच से सभी को प्रभावित किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में रुकैया खातून (कक्षा 8) ने पहला, रूप कुमार ठाकुर (कक्षा 7) ने दूसरा और सुमित कुमार (कक्षा 5) ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कविता लेखन प्रतियोगिता में आनंद कुमार (कक्षा 7) पहले, अंकुश कुमार दूसरे, तहरीमा (कक्षा 8) तीसरे और आदर्श चौथे स्थान पर रहे।
पेंटिंग प्रतियोगिता में विवेक (कक्षा 8) ने पहला, उत्सव (कक्षा 7) ने दूसरा, अंजलि ने तीसरा और अनुष्का ने चौथा स्थान हासिल किया।
आगत अतिथियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर देकर सम्मानित किया गया।वही तीनो विद्दा में सभी प्रतिभागियों को स्वातन पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। वही स्कूल प्रबंधन को खेल के प्रति छात्रों में भावना बढाने के लिए विभिन्न खेल सामग्री भेंट किया।
वही दूसरे सत्र पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री मोहन झा ने हरि मोहन झा के व्यक्तित्व कृतित्व की चर्चा करते हुए छात्रों से कहा कि हम सभी को स्वयंग के साथ साथ समाज के लिए सहयोग की भावना रखनी चाहिए जो हरि मोहन झा में कूट कूट के थे। उन्होंने सभी विषय पर बोलते हुए कहा कि देश का भविष्य कक्षाओं से तय होता है। इसलिए, समाजिक विकास के लिए छात्रों को बचपन से ही बिना किसी भेदभाव के आपसी सम्मान, सहकारिता और लैंगिक समानता की भावना को अपने व्यवहार में शामिल करना चाहिए। उन्होंने केवल छठ जैसे पर्वों पर ही नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी पर्यावरण संरक्षण को एक आदत बनाएं। हर छात्र को अपने जन्मदिन या विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने और जल स्रोतों को साफ रखने का संकल्प लेना चाहिए। तकनीक के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने छात्रों को सचेत करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक बेहतरीन टूल है, लेकिन इसका उपयोग केवल मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई, नए कौशल सीखने और नवाचार के लिए करना चाहिए। उन्होंने सभी को लेखन में शुद्धता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया ।
वही विशिष्ट अतिथि आनन्द मोहन , प्रिया नन्दनी,चांदनी एस मिश्रा व अभिषेक ने बीमारी-मुक्त पंचायत के सपने को सच करने के लिए छात्रों को ‘स्वच्छता दूत’ बनने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने छात्रों से अपील किया कि अपने घर, स्कूल और आसपास के लोगों को शुद्ध पानी पीने और जलजमाव न होने देने के प्रति जागरूक करने की सलाह दे,साथ ही अतिथियों ने सभी विषयों को आज के समय में बेहद प्रासंगिक बताया और समाज के सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
वही अपने अध्यक्षीय भाषण में स्कूल के प्रचार्य ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के नैतिक उत्थान, जागरूकता और व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हुआ। उन्होंने छात्रों को अपने मार्गदर्शन से प्रोत्साहित करने के लिए मैथिली फिल्म अकादमी का दिल से आभार व्यक्त किया। साथ ही स्कूल को भी दिए गए कई अलग अलग विधा के खेल सामग्रियों के लिए भी आभार व्यक्त किया। अंत मे मैथिली फिल्म अकादमी द्वारा छात्रों में प्रतियोगिताओं के माध्यम से व्यवहारिक ज्ञान तथा सुरक्षित वाश ,एमचएम व्यवहार पर केंद्रित पोस्टर भी स्कूल को दिया गया।
अंत मे सभी ने मौन रखकर हरि मोहन झा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Total Users : 10208517
Views Today : 383