Explore

Search

September 9, 2026 2:25 am

दरभंगा BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति से जुड़े 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी

दरभंगा BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति से जुड़े 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी

दरभंगा: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार सुबह दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की। EOU की टीम दरभंगा स्थित उनके आवास समेत कुल पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, टीम सैदनगर स्थित जनकपुरी आवास पर पहुंचकर दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य सामग्रियों की जांच कर रही है। डॉ. आनंद कुमार विभूति करीब दो महीने पहले मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड से तबादले के बाद बहादुरपुर BDO के पद पर तैनात हुए थे।

हालांकि, EOU की ओर से अभी तक छापेमारी की वजह या किसी आरोप को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कार्रवाई के कारण को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

वहीं, उनके आवास से फरार होने की चर्चा भी सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। छापेमारी पूरी होने और EOU के आधिकारिक बयान के बाद ही जांच के कारण और बरामदगी से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!