Explore

Search

September 9, 2026 6:44 pm

डिग्री कॉलेज के पठन-पाठन को बेहतर बनाने पर विधायक ने दिए निर्देश

डिग्री कॉलेज के पठन-पाठन को बेहतर बनाने पर विधायक ने दिए निर्देश

 

शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रामलषण सिंह रामस्वरूप मंडल स्नातक महाविद्यालय शिवाजीनगर का बुधवार को रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने महाविद्यालय में संचालित शैक्षणिक व्यवस्था, पठन पाठन, साफ सफाई समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विधायक बीरेन्द्र कुमार ने कहा कि डिग्री कॉलेज क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। कॉलेज में नियमित एवं बेहतर ढंग से पठन पाठन की व्यवस्था हो, इसके लिए सभी संबंधित लोगों को गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था तथा महाविद्यालय परिसर के अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि छात्र छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने, विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को बेहतर करने तथा कॉलेज की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर प्राचार्य एवं संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विकास में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार, लक्ष्मण चौधरी, संतोष कुमार सिंह, मदन प्रसाद सिंह, जय किशुन मंडल, वीरेंद्र कुमार, लालू प्रसाद, अखिलेश कुमार, राजकुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!