Explore

Search

September 16, 2026 11:26 pm

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के लिए पुणे में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के लिए पुणे में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

 

शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने की पहल को लेकर जनसहयोग अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज विकास मंच की ओर से प्रखंड सहित दूसरे प्रदेशों में रह रहे लोगों से संपर्क कर प्रतिमा स्थापना के लिए सहयोग राशि जुटाई जा रही है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के पुणे शहर में रहने वाले शिवाजीनगर प्रखंड के विभिन्न गांवों के लोगों ने मंच के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह, सचिव सह सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, चंदन कुमार राय, रामकुमार सिंह सहित चार सदस्यीय टीम को पुणे बुलाकर सम्मानपूर्वक सहयोग राशि प्रदान की। पुणे में आयोजित इस सहयोग अभियान में कुल 5 लाख 21 हजार 400 रुपये की राशि प्रदान की गई। विकास मंच के प्रति लोगों का उत्साह इस बात से भी स्पष्ट हुआ कि अलग अलग गांवों से पुणे में रह रहे लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार राशि देकर प्रतिमा स्थापना में भागीदारी निभाई। विकासपुर बक्छेरा निवासी सिकंदर मंडल ने 2 लाख 1 हजार 100 रुपये, रहटौली निवासी पंकज सिंह ने 2 लाख 1 हजार रुपये, गनौली निवासी अशोक कुमार सिंह ने 11 हजार रुपये तथा औरा निवासी गुड्डू कुमार ने 11 हजार रुपये का सहयोग दिया।

इसी प्रकार विकासपुर बक्छेरा निवासी अजय कुमार मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, दहियार निवासी नरेश मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, शिहुली निवासी राजेश कुमार मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, शिहुली निवासी गणेश मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, रामभद्रपुर निवासी विकास कुमार मंडल ने 11 हजार रुपये, विकासपुर बक्छेरा निवासी रामबली मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, परसा निवासी संतोष प्रभाकर ने 5 हजार 100 रुपये तथा विकासपुर बक्छेरा निवासी राधेश्याम मंडल ने 5 हजार 100 रुपये प्रदान किए। विकासपुर बक्छेरा निवासी संतोष सिंह ने 5 हजार 100 रुपये, रमौल निवासी राजेश मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, परवाना निवासी अरुण कुमार मंडल ने 5 हजार 100 रुपये, परवाना निवासी कमल किशोर मंडल ने 11 हजार रुपये, विकासपुर बक्छेरा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने 5 हजार 100 रुपये, बथनाहा निवासी मिथिलेश कुमार सिंह ने 5 हजार 100 रुपये तथा बथनाहा निवासी राजेश सिंह ने भी 5 हजार 100 रुपये का सहयोग दिया। मंच के सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का समाज और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके आदर्श आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। उन्हीं के नाम से शिवाजीनगर की पहचान बनी हुई है, लेकिन यहां उनकी प्रतिमा नहीं है। इसी उद्देश्य से बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों और योगदान से प्रेरणा ले सकें।

उन्होंने कहा कि पुणे में रहने वाले प्रखंड के लोगों ने महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरित होकर प्रतिमा स्थापना अभियान में सहयोग किया है। मंच ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए अन्य लोगों से भी बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!