Explore

Search

October 24, 2026 3:41 pm

बिहार में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम

बिहार में 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम

 

समस्तीपुर। बिहार में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती परिसंचरण और संभावित निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में बदलाव होने का अनुमान है।

कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और मध्य-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 29 अक्टूबर के आसपास कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गरज-चमक, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह

संभावित बारिश और तेज हवा को देखते हुए किसानों को अपनी खड़ी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक तैयारी करने की सलाह दी गई है। गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए। पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की जरूरत है।

सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड का एहसास

बिहार में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की जानकारी दी गई है। इससे सुबह और देर शाम ठंड का एहसास बढ़ सकता है, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रह सकती है। मौसम विभाग की नजर बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम पर बनी हुई है। बारिश की वास्तविक स्थिति इसके आगे के रुख पर निर्भर करेगी।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!