Explore

Search

October 24, 2026 9:58 pm

सिंघिया की सभी पंचायतों में 25 अक्टूबर को पंचायत विकास दिवस आयोजित , कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य

सिंघिया की सभी पंचायतों में 25 अक्टूबर को पंचायत विकास दिवस आयोजित , कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में महीना के अंतिम रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित की जाएगी ।इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने पत्र जारी कर सभी मुखिया, पंचायत सचिव एवं संबंधित पंचायत रोजगार सेवकों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित पंचायत के मुखिया करेंगे। पंचायत सचिव कार्यक्रम का संचालन करेंगे। जिन पंचायत सचिवों के पास एक से अधिक पंचायतों का प्रभार है, वे अपने मूल पदस्थापन वाली पंचायत में कार्यक्रम आयोजित करेंगे। वहीं, अतिरिक्त प्रभार वाली पंचायतों में कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी संबंधित पंचायत रोजगार सेवक को दी गई है।

कार्यक्रम के दौरान पंचायतों में विकास योजनाओं की समीक्षा और विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत पंचायत भवनों पर मद्यनिषेध से संबंधित स्लोगन एवं पोस्टर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

पत्र में पंचायत कार्यपालक सहायकों को भी कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, कार्यक्रम में किसी भी कर्मी की अनुपस्थिति या लापरवाही को गंभीरता से लेने की बात कही गई है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!