शिवाजीनगर में मिथिलांचल एम हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, 24 घंटे मिलेगी इमरजेंसी सेवा
बिहार के समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के बगथरूआ में सोमवार को मिथिलांचल एम हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन डॉ. शैलेंद्र किशोर, डॉ. सरोज कुमार एवं अस्पताल के व्यवस्थापक डॉ. संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने अस्पताल की शुरुआत को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। अस्पताल में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा, जनरल वार्ड, फोटोथेरेपी, ऑक्सीजन की सुविधा, आईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू, ऑपरेशन थिएटर ओटी तथा एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इन सुविधाओं से क्षेत्र के मरीजों को आपात स्थिति में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। अस्पताल के शुभारंभ के मौके पर रामकुमार सिंह, सीताराम यादव, डॉ. रंजीत कुमार सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. आरएन सिंह, डॉ. राजकुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, मुन्ना जी, दीपक कुमार, दिनेश, गोलू मोतीपुर पंचायत के मुखिया प्रेमा देवी पति रंजीत सहनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Total Users : 10289666
Views Today : 139