Explore

Search

October 27, 2026 12:45 am

सिंघिया में स्कॉर्पियो की ठोकर से एक व्यक्ति घायल, पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर

सिंघिया में स्कॉर्पियो की ठोकर से एक व्यक्ति घायल, पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद DMCH रेफर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत अगरौल के समीप स्टेट हाईवे-88 पर आज सोमवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ठोकर से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद घायल व्यक्ति को परिजनों की मदद से इलाज के लिए सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में भर्ती कराया गया।

घायल व्यक्ति की पहचान सिंघिया थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के टोला हलधरी निवासी प्रमोद महतो के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोद महतो अगरौल की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सिंघिया की तरफ तेज गति से जा रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें ठोकर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद घायल प्रमोद महतो को परिजनों ने तत्काल सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायल की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। हालांकि, स्कॉर्पियो और उसके चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई के संबंध में भी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!