Explore

Search

October 27, 2026 12:57 am

घर में घुसकर पूर्व मंत्री की पत्नी पर चाकू से हमला, जान से मारने की धमकी देने का आरोप; पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग।

घर में घुसकर पूर्व मंत्री की पत्नी पर चाकू से हमला, जान से मारने की धमकी देने का आरोप; पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग।

 

शिवाजीनगर में आधी रात की घटना से दहशत पूर्व मंत्री की पत्नी ने थाने में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की।

 

शिवाजीनगर

थाना अंतर्गत परसा गांव में बीते रविवार की रात घर में घुसकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय गजेंद्र प्रसाद सिंह की पत्नी उर्मिला सिंन्हा को डराने-धमकाने और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता उर्मिला सिन्हा ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर घटना की प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपित की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।थाने में दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि 25 अक्टूबर रविवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थीं। इसी दौरान कमरे में हल्की आवाज सुनाई दी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।आवेदन में बताया गया कि रात करीब दो बजे जब उनके बिस्तर के पास रखे मोबाइल को लेने का प्रयास किया, तो उनकी नजर खुल गई। तब उन्होंने बिस्तर के पास बैठे नकाबपोश युवक पर नजर पड़ी। अचानक नकाबपोश को घर के अंदर देखकर वह घबरा गईं। पूछताछ करने पर युवक ने उन्हें चाकू दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। महिला के अनुसार युवक ने विरोध करने और शोर मचाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि घटना के दौरान युवक ने उन पर चाकू से हमला किया और इसके बाद वहां से भाग निकला। अचानक हुई इस घटना से मंत्री की पत्नी भयभीत हो गईं। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी शिवाजीनगर पुलिस को देते हुए घटना की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने

पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी की मांग

aकी हैं। घटना के संबंध में पूर्व मंत्री की पत्नी ने बताया कि वह रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद कुछ देर टीवी देखी फिर अपने रूम में सोने चली गई। तो रूम से कुछ आवाज आ रहा था। उनको लगा की बगल के पड़ोसी के यहां कोई गेस्ट आया हुआ है। इसलिए आवाज आ रहा है। लेकिन रात करीब 2 बजे नकाबपोश युवक मोबाइल खींचने का प्रयास किया इस दौरान उनका नींद खुला। उन्होंने बताया कि जब युवक से पूछे तुम यहां क्या कर रहे हो तो उन्होंने बताया कि आपको मारने की सुपारी मुझे मिला है। उन्होंने कहा हम रूम बंद करने का प्रयास किया लेकिन तब तक युवक चाकू से हमला कर दिया और भाग निकला। इसके बाद घटना की जानकारी शिवाजीनगर थाना पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल एवं आसपास का निरीक्षण किया इसके बाद पूर्व मंत्री के पत्नी से भी पूछताछ किया। सूचना मिलने पर रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिंन्हा डॉग स्क्वायर एवं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया। उधर घटना के संबंध में रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। डॉग एक्स स्क्वायर और एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रही है।आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के संबंध में शिवाजीनगर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री की पत्नी के द्वारा आवेदन थाने में दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटनास्थल से एक चप्पल बरामद की गई है।

इधर मंत्री की पत्नी पर हुए हमले को लेकर

वारिसनगर पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना, पूर्व मंत्री सह उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, पूर्व मंत्री ललित यादव ने घटना की जानकारी मंत्री की पत्नी से लिया। घटना की जानकारी पर पूर्व बीआरपी सह एचएम बालमुकुंद सिंह शिक्षक विकेश कुमार सिंह ,संजीव कुमार सिंह, समाजसेवी संतोष सिंह ने मंत्री के घर पहुंचकर हाल-चाल जाना।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!