PNB बेलसंडी तारा शाखा (सिंघिया घाट) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, सभी कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
विभूतिपुर (समस्तीपुर), 26 अक्टूबर 2026
प्रखंड के सिंघिया घाट स्थित पंजाब नेशनल बैंक, बेलसंडी तारा शाखा में आज सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2026 का शुभारंभ किया गया। यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष का मुख्य विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि – Probity for Prosperity” रखा गया है।
हर साल लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर यह सप्ताह भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता और ईमानदार कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक राकेश कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा दिलाई।
सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा में कहा गया :–
– जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों का पालन करूँगा;
– ना तो रिश्वत लूँगा और ना ही रिश्वत दूँगा;
– सभी कार्य ईमानदारी तथा पारदर्शी रीति से करूँगा;
– जनहित में कार्य करूँगा;
– अपने निजी आचरण में ईमानदारी दिखाकर उदाहरण प्रस्तुत करूँगा;
– भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की रिपोर्ट उचित एजेंसी को दूँगा।
इस मौके पर शाखा प्रबंधक राकेश कुमार सिंह, अंजना निषाद,अमित कुमार, जगन्नाथ पासवान, दिलीप मंडल, सौरभ कुमार, सनातन कुमार सिंह, रवि नयन, कुंदन कुमार एवं संतोष कुमार मौजूद थे l

Total Users : 10289692
Views Today : 193