सिंघिया पीएचसी में सैकड़ों नवविवाहित महिलाओं की हुई एएनसी जांच
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंघिया में सैकड़ों नवविवाहित महिलाओं की एएनसी (एंटी नेटल चेकअप) जांच की गई। यह कार्यक्रम प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जांच कार्य महिला चिकित्सक डॉ. मधु भारती द्वारा किया गया, जहां महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया।
इस दौरान महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण, टीकाकरण एवं सुरक्षित मातृत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हेल्थ मैनेजर प्रभात कुमार प्रसून, फार्मासिस्ट संजय कुमार सिंह, बीसीएम राहुल कुमार गौरव, नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह, रमेश सिंह, मो. महफूज आलम, मो. नौशाद, मुकेश कुमार, वीणा कुमारी, रेखा कुमारी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अवश्य लें तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहें, ताकि मातृ एवं शिशु का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।

Total Users : 10164111
Views Today : 3042