Explore

Search

March 31, 2026 12:01 am

वैशाली: पटेपुर थाना के ASI 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

वैशाली: पटेपुर थाना के ASI 15 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने पटेपुर थाना में पदस्थापित एएसआई अखिलेश कुमार सिंह को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी एएसआई केस डायरी में मदद करने और एक अभियुक्त का नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन किया और फिर जाल बिछाकर कार्रवाई की।
30 मार्च 2026 को निगरानी टीम ने पटेपुर थाना परिसर से ही आरोपी को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी के निर्देशन में किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे निगरानी के विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!