Explore

Search

July 28, 2026 8:01 pm

सिंघिया की बेटी ने रचा इतिहास, मैट्रिक परीक्षा में 470 अंक लाकर जिला टॉप-10 में बनाई जगह

सिंघिया की बेटी ने रचा इतिहास, मैट्रिक परीक्षा में 470 अंक लाकर जिला टॉप-10 में बनाई जगह

समस्तीपुर जिले के सिंघिया नगर पंचायत की बेटी ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा में सिंघिया नगर पंचायत निवासी महेश महतो की पुत्री ने 470 अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। छात्रा ने जिला टॉप-10 में स्थान बनाकर एक नई मिसाल पेश की है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सिंघिया नगर पंचायत की उप मुख्य पार्षद खुशबू देवी ने छात्रा को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर, माला एवं प्रोत्साहन राशि (चेक) देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मौके पर समाजसेवी विक्की साहू, पिंटू सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंघिया के प्रधानाध्यापक राकेश साहू, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा सहित कई शिक्षक, जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे।
इस सफलता से पूरे सिंघिया प्रखंड में खुशी का माहौल है और लोगों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!