समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद
बिहार के समस्तीपुर जिले में Samastipur Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कल्याणपुर थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में कृष्ण राज (पुत्र-संजीव कुमार, निवासी-सुजानपुर), मो. सफाक उर्फ मो. आकिब (पुत्र-मो. असफाक, निवासी-मधई खुर्द, थाना-सकरा, जिला-मुजफ्फरपुर) तथा अभिषेक कुमार (पुत्र-संजय कुमार, निवासी-पंचरखी, थाना-कर्पूरीग्राम, जिला-समस्तीपुर) शामिल हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 पिस्टल, 8 कारतूस, 1 खोखा, 1 मोटरसाइकिल एवं 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






Total Users : 10076567
Views Today : 603