Explore

Search

September 19, 2026 9:52 pm

इंदौर अग्निकांड पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख सहायता

इंदौर अग्निकांड पर CM नीतीश कुमार ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख सहायता

बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने मध्य प्रदेश के Indore में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में बिहार के किशनगंज जिले के 6 लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि सभी मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि दी जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि वे Madhya Pradesh सरकार से समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव तक पहुँचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।
यह घटना पूरे बिहार के लिए दुखद है, और राज्य सरकार ने हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!