पटना पुलिस की बड़ी पहल! POCSO Act पर पुलिस अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
पटना पुलिस का POCSO एक्ट पर एक दिवसीय प्रशिक्षण, बच्चों के खिलाफ अपराध रोकने पर जोर
Patna Police द्वारा बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 13 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय के अपराध गोष्ठी हॉल, Patna में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-02) के नेतृत्व में किया गया। इसमें विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012 से जुड़े कानूनी प्रावधानों, विशेष न्यायिक प्रक्रिया, पीड़ित बच्चों की पहचान की गोपनीयता और त्वरित व निष्पक्ष जांच प्रक्रिया के बारे में पुलिस अधिकारियों को व्यावहारिक जानकारी देना था।
इस दौरान बाल यौन अपराध से जुड़े संवेदनशील मामलों की जांच प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन, कानून के प्रावधानों का पालन तथा पीड़ितों के अधिकारों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।






Total Users : 10073102
Views Today : 1480