Explore

Search

March 30, 2026 10:34 pm

भागलपुर में बड़ा घोटाला पकड़ाया! 😳 SDM ऑफिस के 2 कर्मचारी 70 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार… निगरानी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

भागलपुर: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, SDM कार्यालय के स्टेनो व लिपिक 70 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

भागलपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने एसडीएम कार्यालय के दो कर्मियों को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स्टेनो प्रेम कुमार और लिपिक मयंक कुमार के रूप में हुई है, जो अनुमंडल कार्यालय सदर, भागलपुर में पदस्थापित थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दोनों आरोपी उनके कार्य से संबंधित फाइल/प्रतिवेदन को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और 30 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके कार्यालय कक्ष से 70,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी के निर्देशन में किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें निगरानी के विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
फिलहाल, इस मामले में आगे की अनुसंधानात्मक कार्रवाई जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस भ्रष्टाचार नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हो सकते हैं।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!