Explore

Search

March 24, 2026 9:20 pm

Bihar Diwas 2026: समस्तीपुर के बरदौनी स्कूल में तिथि भोज का आयोजन, बच्चों में बढ़ी पढ़ाई के प्रति रुचि

समस्तीपुर: बिथान प्रखंड के बरदौनी विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह और जागरूकता

बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरदौनी में बिहार दिवस पर बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से तिथि भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक भोजन का आनंद लिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. महताब आलम ने बताया कि सरकार की यह पहल काफी सकारात्मक है, जिससे बच्चों में विद्यालय के प्रति रुचि और सहभागिता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के मनोबल पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
कार्यक्रम के दौरान ऊषा कुमारी, अरविंद पासवान, मो. मेराज, मो. जावेद, कलानंद सिंह, गणेश शर्मा, मुस्तकीम अंजुम सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावे सरपंच अनिल पासवान, उप सरपंच उपेंद्र पासवान, पंचायत समिति सदस्य अंग्रेज कुमार तथा पूर्व मुखिया मो. नईम अहमद सहित कई ग्रामीणों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर सभी ने सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से शिक्षा के प्रति बच्चों में जागरूकता और लगाव बढ़ता है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!