Breaking News: LPG गैस डिलीवरी के नए नियम लागू, अब इतने दिनों में मिलेगा सिलेंडर—जानिए पूरा अपडेट
बिहार में रसोई गैस (LPG) उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा बदलाव सामने आया है। नए नियमों के अनुसार अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी समयसीमा में बदलाव किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को पहले से अलग तरीके से गैस प्राप्त होगी।
मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अब 45 दिनों के अंतराल पर गैस सिलेंडर मिलेगा, जबकि प्राइवेट कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 25 दिनों के भीतर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि गैस लेने जाने वाले उपभोक्ताओं को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और गैस पासबुक साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा। इससे डिलीवरी प्रक्रिया आसान और तेज होगी।
इसके साथ ही फिलहाल ऑनलाइन कैश बुकिंग को बंद कर दिया गया है। ऐसे में जो उपभोक्ता ऑनलाइन कैश बुकिंग करते हैं, उनका पैसा फंस सकता है। इसलिए उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें और गैस बुकिंग के लिए सही प्रक्रिया का पालन करें।



Total Users : 10135600
Views Today : 2611