Explore

Search

March 11, 2026 6:48 pm

बिहार पुलिस की अपराध पर करारा प्रहार, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, संचालक गिरफ्तार I

बिहार पुलिस की अपराध पर करारा प्रहार, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, संचालक गिरफ्तार I

जमुई ज़िले के लछुआड़ थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आलोक में आसूचना इकाई एवं लछुआड़ थाना को सम्मिलित करते हुए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।
छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम गौहरनगर में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का सफल उद्भेदन किया गया। छापामारी के क्रम में फैक्ट्री संचालक सुरेश मिस्त्री पिता तुलसी मिस्त्री, सकिन गौहरनगर, थाना लछुआड़, जिला जमुई को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार, अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस, हथियारों के पार्ट्स एवं हथियार बनाने के औजार बरामद किया गया।

बरामदगीः-

1. देसी कट्टा-07 नग, 2. सिक्सर रिवॉल्वर-01 नग, 3. जीवित कारतूस (.315 बोर) 02 नग, 4. राइफल का बोल्ट-01 नग, 5. बेरल-02 नग, 6. ड्रिल मशीन 01 नग, 7. बेस मशीन-02 नग, 8. ग्राइंडर मशीन 01 नग, 9. हैंड बेस मशीन-01 नग, 10. ड्रिल मशीन का वर्मा-02 नग, 11. राइफल की लकड़ी का बट 01 12. रेलवे पटरी के टुकड़े-02 नग, 13. अर्धनिर्मित कट्टा-02 नग, साथ ही भारी मात्रा में स्प्रिंग, हथौड़ा, हेक्सा, रेती, बैरल निर्माण पाइप एवं स्टील की चादर बरामद की गई है। बरामद सामग्री को जप्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

K k sanjay
Author: K k sanjay

Leave a Comment

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!