नगर पुलिस अधीक्षक ने की मासिक अपराध गोष्ठी
थानावार लंबित मामलों की समीक्षा, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
दरभंगा पुलिस कार्यालय में नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा फरवरी माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, सदर-2 तथा सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
गोष्ठी में हत्या, डकैती, लूट, दहेज हत्या सहित विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई और लंबित कांडों के निष्पादन व गिरफ्तारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही सक्रिय अपराधियों का विवरण गुंडा पंजी में अद्यतन करने तथा महत्वपूर्ण मामलों के वीडियो को ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड करने का निर्देश भी दिया गया।
Author: K k sanjay
Post Views: 103

Total Users : 10207036
Views Today : 3753